{"_id":"5a54f6f74f1c1b32198b5f6a","slug":"arrested-with-33-kg-of-ganja-and-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":" 33 किलो गांजे और शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 किलो गांजे और शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सल्ट पुलिस टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान 33 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सराईखेत के कटपतिया के पास चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग बोरों में 33 किलो गांजे के साथ भूपेंद्र सिंह और शकील अहमद दोनों निवासी काशीपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। इसी दौरान पुलिस ने सराईखेत के चित्तौड़खाल में दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गोपाल सिंह को भी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में एसओ जय प्रकाश, एसआई ललित सिंह, सुनील धानिक, सूरज बोरा, मुकेश कुमार, दया किशोर, दीपक बहुगुणो शामिल थे।
विज्ञापन