{"_id":"5814dd9e4f1c1b250ebc23e5","slug":"arrested-two-men-with-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नशे का कारोबार करने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने दो युवकों को चार ग्राम 600 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें से एक आरोपी जुलाई में भी स्मैक के साथ पकड़ा गया था। चार माह के भीतर स्मैक पकड़े जाने का यह अल्मोड़ा में तीसरा मामला है।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से शहर में नशे का कारोबार करने वाले सक्रिय हैं। पुलिस ने शुक्रवार सायं ब्राइटन कार्नर के समीप से आमिर खान (25) पुत्र असलम खान से 2 ग्राम 60 मिलीग्राम और रोहित कुमार (25) पुत्र स्व. पूरन लाल के पा से 2 ग्राम 540 मिलीग्राम चरस बरामद की है। दोनों यहां अल्मोड़ा के मल्ला दन्यां मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया एक आरोपी आमिर खान जुलाई में भी करीब छह ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। कुछ समय पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। इसके अलावा गत माह भी पुलिस ने स्मैक के साथ दो लोगों को पकड़ा था। पुलिस दल में कोतवाल उत्तम सिंह, एसएसआई राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल संदीप सिंह, हरीश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन