फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army Team Ranikhet Finishes First in Taekwondo Team Championship

Almora News: ताइक्वांडो टीम चैंपियनशिप में आर्मी टीम रानीखेत प्रथम

Wed, 07 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Army Team Ranikhet Finishes First in Taekwondo Team Championship
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में आयोजित प्रथम नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न हुई। हिल टाइगर्स ताइक्वांडो अकादमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 10 से अधिक राज्यों और संस्थानों की टीमों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने क्योरुगी और पूमसे के विभिन्न आयु व भार वर्गों में दमखम दिखाया। टीम चैंपियनशिप में आर्मी टीम रानीखेत ने प्रथम, फिटिस्तान अकादमी नोएडा ने द्वितीय और इंडियन डोजांग दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसटीए पिथौरागढ़ को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के लिए विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षकों और करीब 12 निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन सुमित गोयल और कव्या तलरेजा के निर्देशन में हुआ। वहां कमलेश जोशी, हिमांशु उपाध्याय, प्रभात महारा, उमेश बेदी, बृजेश जोशी, सचिन शाह, दीपक नेगी, देवांशु शाह गंगोला, आशुतोष शाह, कैप्टन उमा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed