{"_id":"10ac77020e7c90ca5f85e32cd959b0d3","slug":"army-recruitment-rally-race-on-the-second-day-of-the-75-young-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन दौड़ में 75 युवक रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन दौड़ में 75 युवक रहे सफल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र यूनिट हेडक्वार्टर की कोटा भर्ती रैली के तहत दूसरे दिन हरियाणा, असोम, दिल्ली, एमपी, बिहार के युवकों की सैनिक जीडी पद के लिए भर्ती हुई। कुल 200 युवकों ने दौड़ लगाई और 75 युवक दौड़ में सफल रहे। दूसरी तरफ पहले दिन दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच भी चलती रही। बृहस्पतिवार को क्लर्क, ट्रेडमैन पदों के लिए दौड़ होगी।
रिलेशन भर्ती रैली के दूसरे दिन सुबह छह बजे हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, असोम आदि राज्यों के ढाई सौ से अधिक युवक सोमनाथ मैदान पहुंचे, यहां लंबाई आदि प्रारंभिक शारीरिक परीक्षा हुई, जिसमें 50 युवक बाहर हो गए, जबकि 200 युवक दौड़ के लिए चयनित हुए। इनमें से 75 युवकों ने दौड़ की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
बाद में सैन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया शुरू की। बृहस्पतिवार को क्लर्क, ट्रेडमैन पदों के लिए युवकों की दौड़ होगी। सफल युवकों का 12 अप्रैल से मेडिकल शुरू होगा।
विज्ञापन