{"_id":"5cc0a1d7bdec22143e2c824b","slug":"army-recruitment-rally-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की भर्ती रैली आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की भर्ती रैली आज से
Wed, 24 Apr 2019 11:20 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
टिनशेड के नीचे रात बिताने को मजबूर रानीखेत में भर्ती के लिए पहुंचे युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली बृहस्पतिवार से यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में शुरू होगी। भर्ती रैली के लिए बाहरी राज्यों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। पहले दिन उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में बृृहस्पतिवार को सैनिक जीड़ी सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के लिए सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं की भर्ती होगी। 26 अप्रैल को सैनिक जीड़ी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती के लिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित परिवारों के युवक भाग लेंगे। 26 को ही सभी राज्यों और जातियों के लिए सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) की भर्ती होगी, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
अंतिम दिन 27 अप्रैल को कुमाऊं रेजीमेंट के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए सैनिक लिपिक की भर्ती का आयोजन होगा। इसी दिन सैनिक ट्रेडमैन के पदों की भर्ती भी होगी। जिसमें सैन्य आश्रित युवक ही भाग ले सकते हैं। भर्ती रैली के लिए बुधवार देर शाम तक विभिन्न राज्यों के युवाओं का यहां बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया था। नगर के अधिकांश होटल भी पैक चल रहे हैं। शांति व्यवस्था के लिए नगर में पुलिस भी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन