फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army Recruitment in Ranikhet

गंगोलीहाट और बंगापानी तहसीलों के 309 युवकों ने पाई दौड़ में सफलता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Army Recruitment in Ranikhet
रानीखेत में भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की ओपन भर्ती रैली के चौथे दिन पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट और बंगापानी तहसीलों के युवकों ने दौड़ लगाई। दोनों तहसीलों से 1418 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1126 युवा ही दौड़ के लिए पहुंचे। इनमें से 309 युवा सफल रहे और उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई।
विज्ञापन

कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में पिथौरागढ़ एआरओ की ओर से सेना की ओपन भर्ती रैली चल रही है। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि दौड़ में सफल 309 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत बीम, बैलेंस, कूद और चेस्ट की नाप जोख की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार तहसीलवार भर्ती का आयोजन किया गया है। भर्ती शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। बताया कि सिविल प्रशासन, कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र और पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज लोहाघाट तहसील के युवा आजमाएंगे किस्मत
रानीखेत। ओपन भर्ती रैली के तहत शुक्रवार 19 फरवरी से चंपावत जिले के तहसीलों की भर्ती होगी। 19 को लोहाघाट तहसील के युवक दौड़ में किस्मत आजमाएंगे। 20 फरवरी को चंपावत और बाराकोट तहसील के युवकों की भर्ती होगी।
दौड़ में कम युवा निकल रहे हैं, लेकिन टाइमिंग अच्छी
रानीखेत। सेना की ओपन भर्ती रैली में रोजाना करीब 11 सौ से अधिक युवा दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन दौड़ में सफल होने वाले युवकों का प्रतिशत 30 से 31 प्रतिशत ही है।
इस सवाल के जवाब में भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि सफल युवाओं का प्रतिशत पहाड़ में बहुत अच्छा है। टाइमिंग के अनुसार जो युवक दौड़ में निकल रहे हैं, उन्हें लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं की टाइमिंग अच्छी है। मेरिट लिखित परीक्षा के बाद बनेगी।
18 आरकेटी 01-02पी:
पुलिस लाइन में आज होगी होगी मूनाकोट वालों की कोविड जांच
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में शामिल होने वाले मूनाकोट विकासखंड के युवाओं का कोविड टेस्ट पुलिस लाइन में शुक्रवार को 19 फरवरी को होगा। पहले ये टेस्ट देव सिंह मैदान में होना था।
प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन में टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। सीएमओ एचसी पंत का कहना है कि कोविड टेस्ट की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने कहा कि कोविड टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड लाना जरूरी है।
सेना भर्ती के लिए तैयार चंपावत के नौजवान
चंपावत। रानीखेत में फौज की भर्ती में शुक्रवार से चंपावत जिले के अभ्यर्थियों का नंबर है। इसके लिए जिले से कुल 3356 युवा हिस्सा ले रहे हैं। सबसे ज्यादा 871 युवा चंपावत तहसील के हैं। कोरोना की बाधा के बावजूद नौकरी की उम्मीद से न तो अभ्यर्थियों की संख्या कम हुई है और न ही उनका हौसला कम हुआ है।
कठिन अभ्यास करने के बाद जिले के कई अभ्यर्थी बुधवार को ही रानीखेत के लिए रवाना हो गए हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि नौकरी उनकी जरूरत है, लेकिन इस सेवा के साथ देश सेवा जुड़ने से उनका जोश दोगुना हो रहा है। पिछली बार कोरोना से पूर्व हुई सेना की भर्ती में चंपावत जिले से करीब 3100 युवाओं ने हिस्सा लिया था।
भर्ती तिथि तहसील अभ्यर्थी
19 फरवरी लोहाघाट 712
20 फरवरी चंपावत-बाराकोट 1360
21 फरवरी टनकपुर-पाटी 1284
चंपावत जिले में 1304 अभ्यर्थियों की कोरोना जांच हुई
पाटी/टनकपुर (चंपावत)। भर्ती रैली के लिए बृहस्पतिवार को 1284 नौजवानों का कोविड परीक्षण हुआ, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। पाटी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 609 अभ्यर्थियों की कोरोना जांच की। पाटी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने अभ्यर्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई।
टनकपुर में 675 अभ्यर्थियों का कोरोना परीक्षण हुआ। बुधवार को जांच कराने से रह गए 20 अभ्यर्थियों ने चंपावत में बृहस्पतिवार को कोरोना परीक्षण कराया। सभी जगह भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का तगड़ा इंतजाम था। टनकपुर में संयुक्त चिकित्सालय में प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी की निगरानी में टीम ने सेना भर्ती में जा रहे 675 युवाओं का एंटिजन टेस्ट से कोरोना जांच की। सीएमएस ने बताया कि जांच में कोई भी युवक कोरोना से संक्रमित नहीं मिला।
नौकरी से पहले बस में एक अदद सीट की हसरत...
चंपावत। चंपावत के रोडवेज बस स्टेशन में पहली बार लोगों का हुजूम नजर आया। इनमें बड़ी संख्या रानीखेत में भर्ती रैली के लिए जाने वाले युवाओं की रही। भर्ती रैली में जाने वाले युवाओं को दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने कुल 13 बसें लगाई हैं। फिर भी युवाओं को बस में एक अदद सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पहली बस सुबह 8:30 बजे रवाना हुई।

इसके बाद नियमित अंतराल में बसें रवाना होती रही। चंपावत स्टेशन से आठ बसें लगाई गई थीं। अलबत्ता बस आने में देरी से युवाओं में कई बार नाराजगी भी नजर आई। लोहाघाट से चार और बाराकोट से एक रोडवेज बस अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई। वहीं सहायक मंडलीय प्रबंधक नरेंद्र गौतम ने बताया कि लोहाघाट डिपो की कुल 13 बसें फौज के अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed