{"_id":"5ad3796e4f1c1b81028b4b66","slug":"army-defeats-police-team-in-friendship-football-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री फुटबाल मैच में सेना ने पुलिस की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री फुटबाल मैच में सेना ने पुलिस की टीम को हराया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटतीं एसएसपी पी रेणुका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और पुलिस के मध्य आपसी तालमेल और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें 13 सिख रेजीमेंट की टीम ने पुलिस की टीम को 3-0 गोल के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
सेना के मैदान में हुए मैत्री फुटबाल मैच में 13 सिख रेजीमेंट की ओर से नायक गौतम थापा ने दो और सिपाही जकसन ने एक गोल किया। पुलिस की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सेना की टीम के कप्तान कुलवंत सिंह और पुलिस टीम के कप्तान शिशिर साह थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, 13 सिख रेजीमेंट के कर्नल हर्ष मिश्रा, ले. कर्नल एससी भारद्वाज, मेजर सन्नी राठी, अरुण बलौरिया, पीके जायसवाल, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, प्रतिसार निरीक्षक कमल सिंह पंवार, उप निरीक्षक गणेश सिंह हरडिय़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन