फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Area Panchayat members locked the block headquarters over their demands.

Almora News: मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी

Fri, 22 May 2026 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 22 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Area Panchayat members locked the block headquarters over their demands.
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को भी ब्लॉक मुख्यालय में दो घंटे तक तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली तालाबंदी के दौरान सदस्यों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है जिससे उनमें भारी रोष है। उनका आरोप था कि समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शन में हीरा बिष्ट, महेश लाल वर्मा, पिंकी देवी, उमाशंकर, भगवत सिंह, रेखा देवी, आशा देवी और हेमलता सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। आंदोलन को स्थानीय ग्रामीणों का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed