{"_id":"c07578d1a111881d20cf6f5677588b66","slug":"are-away-from-home-by-police-hold-three-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भाग रहे तीन नाबालिग पुलिस ने पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भाग रहे तीन नाबालिग पुलिस ने पकड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में घर से भागकर अल्मोड़ा पहुंचे खूंट गांव के तीन नाबालिगों को पुलिस की स्माइल टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरों के परिजनों को सूचना दे दी है। अभिवावकों के आने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस की आपरेशन स्माइल टीम माल रोड पर होटल और ढाबों की तलाशी कर रही थी। इस दौरान केमू स्टेशन के पास तीन किशोर दिखे। पूछताछ में वे सकपका गए। पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि तीनों खूंटगांव से भाग कर आए हैं। टीम प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि किशोरों के परिजनों और खूंट के प्रधान को सूचना दे दी है। फिलहाल तीनों किशोर पुलिस की देखरेख में रहेंगे। अभिवावकों के पहुंचने पर तीनों को उन्हें सौंपा जाएगा।
विज्ञापन