फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Approval for purchase of equipment for cancer unit

जिला अस्पताल में कैंसर यूनिट के लिए उपकरण खरीदने की मिली स्वीकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Approval for purchase of equipment for cancer unit
अल्मोड़ा। जिला स्वास्थ्य समिति की एनआईसी कक्ष में हुई वर्चुअल बैठक में 2021-22 की आरओपी में अनुमोदित धनराशि 3259.67 लाख के कार्यों को वित्तीय नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में कैंसर यूनिट की स्थापना के लिए उपकरण क्रय करने की भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

बैठक में विकासखंड हवालबाग, द्वाराहाट, भिकियासैंण, लमगड़ा में हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण, ब्रांडिंग कार्य के लिए आरडब्लूडी अल्मोड़ा, भिकियासैंण को नामित करते हुए कार्य संपादन करने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिले के 99 वेलनेस सेंटरों में कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक माह आरओपी में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 10 योगा सत्र चलाने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विभाग के नवीन भट्ट से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में आरबीएसके के तहत स्कूल टीमों के लिए वाहनों को अनुबंध पर लिए जाने के लिए ई निविदा किए जाने, जिले में पूर्व से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट की नई दरों पर अनुबंध कर संचालित करने, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में कैंसर यूनिट की स्थापना के लिए 2021-22 में उपकरण क्रय करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राज्य द्वारा प्रेषित गाइड लाइन के अनुसार एनएचएम में जिन संविदा कार्मिकों की अप्रैल 2020 तक निरंतर तीन,पांच साल की सेवा पूरी हो गई है, उन्हें शासनादेश के अनुसार बोनस दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगावार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. डेनियल, दीपक भट्ट सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed