फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apple Hub in Ranikhet

भड़गांव में काश्तकारों की मेहनत देख खुश नजर आए उद्यान निदेशक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Apple Hub in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया उद्यान निदेशालय पहुंचे निदेशक हरविंदर सिंह बवेजा बुधवार देर शाम सब्जी उत्पादक बैल्ट भड़गांव पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने खेती किसानी और बागवानी देखी। उन्होंने कहा कि मेहनतकश काश्तकारों को पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के सहयोग से भड़गांव को एप्पल हब बनाया जाएगा।
बुधवार देर शाम पहुंचे उद्यान निदेशक को सरपंच महेश बेलवाल ने फलों को बाजार नहीं मिलने की बात बताई। उन्होंने कहा कि नाशपाती के रेट नहीं मिलने पर फल जानवरों को खिलाने पड़ते है।
विज्ञापन

निदेशक ने ग्रामीणों से हॉर्टिकल्चर टूरिज्म बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भड़गांव एक मॉडल बन सकता है। इसे एप्पल हब बनाने बनाया जा सकता है। निदेशक ने मुख्य विकास अधिकारी से ग्रामीणों की हर समस्या का निराकरण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फलों को बाजार देने के लिए पैकेजिंग स्टोर और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अगर माल बढ़िया तरीके से पैक होगा तो माल का दाम अच्छा मिलेगा। निदेशक ने मधुमक्खी पालक दर्शन बेलवाल को विभाग की तरफ से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed