{"_id":"5c4a0fafbdec22128b558a85","slug":"anxious-fouls-about-the-problem-of-unclaimed-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर फूटा गुस्सा
Fri, 25 Jan 2019 12:49 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पशुओं की समस्या को लेकर भिकियासैंण में लगाए जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने दर्जनों लावारिस पशुओं को साथ लेकर बडियाली बाजार में करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। इस बीच दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। शव को लेकर जा रहा एक वाहन भी कुछ देर जाम में फंसा रहा। बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल से भिकियासैंण में लावारिस पशुओं की समस्या से लोग परेशान हैं। ये पशु काश्तकारों के खेतों में घुसकर नुकसान पहुंचाते रहते हैं। लावारिस पशुओं द्वारा खेती को हो रहे नुकसान के कारण कई काश्तकारों ने खेतों में बुआई तक नहीं की है। ग्रामीण महिलाएं और अन्य लोग
पिछले दो-तीन दिनों से कई जानवरों को नगर पंचायत परिसर में ले आई और इन्हें एक भवन में बंद कर दिया गया था। इधर नगर पंचायत द्वारा इन पशुओं को गोसदन भी नहीं भेजा गया। नाराज महिलाएं गोवंशीय करीब 60 से अधिक पशुओं को लेकर बडियाली चौराहे में पहुंच गईं और उन्होंने जानवरों को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण रामनगर-बदरीनाथ मोटर मार्ग पर दर्जनों वाहन फंस गए। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शव को लेकर जा रहा एक वाहन भी कुछ देर जाम में फंसा रहा बाद में पुलिस के प्रयासों से इस वाहन को निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव उप्रेती ने सल्ट में मौजूद एसडीएम अभय प्रताप सिंह से फोन पर प्रदर्शनकारियों की बात करवाई। एसडीएम ने कहा कि पशुओं से निजात दिलाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है और तीन दिन के भीतर निर्णय हो जाएगा। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। प्रदर्शन करने वालों में लीला बिष्ट, भगवती, कमला देवी, मोहनीदेवी, रिंकी, मीना, प्रभा, बालमनाथ, दिनेश, पुष्कर,उमेश, श्याम, गोपाल सिंह,धीरज, संजय, धर्मानंद सहित अन्य लोग शामिल थे।