फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anupama enhanced the value of the state's double titles

अनुपमा ने दोहरा खिताब जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया

Mon, 05 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 05 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Anupama enhanced the value of the state's double titles
बैडमिंटन के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यहां शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा अनुपमा ने दोहरा खिताब जीतकर इतिहास रचा। इससे पहले यह कारनामा 2012 में सिर्फ लक्ष्य सेन ने करके दिखाया था। 

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया अंडर-13 बालिका एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में अनुपमा उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीतकर अल्मोड़ा और प्रदेश का नाम रोशन किया। अनुपमा ने तेलंगाना की मेघना रेड्डी को सीधे सेटों में 21-19, 21-19 से  पराजित किया। युगल में अनुपमा और अवंतिका की जोड़ी ने तेलंगाना की श्रेया और तमिलनाडु की प्रवीण की जोड़ी को 21-8, 21-16 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है कि बालिका वर्ग में  अनुपमा ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व 2012 में पटना  में हुई सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में  उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने दोनों खिताब जीते थे। अवंतिका पांडेय ने अनुपमा के साथ युगल में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


अंडर-15 एकल में स्नेहा रजवार ने कांस्य, अंडर-13 युगल में शिवम मेहता, प्रणव शर्मा की जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीता। अंडर-15 बालिका एकल में स्नेहा रजवार सेमी फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद वेस्ट बंगाल की उत्सवा पल्लित से 12-21, 21-16, 13-21 से पराजित हुई। उन्हें कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। अंडर-13 बालक युगल में शिवम मेहता, प्रणव शर्मा की जोड़ी को प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी तेलगना के विष्णु पुल्लेला गोपीचंद, प्रणव राज की जोड़ी से 18-21, 18-21 से हार का सामना कर कांस्य पद पर संतोष करना पड़ा। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी साईं कोच डीके सेन के निर्देशन में स्थानीय स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed