{"_id":"57ae03694f1c1b0e56ee43f2","slug":"annual-school","type":"story","status":"publish","title_hn":" शारदा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्कूल का वार्षिक उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का उद्घाटन एसबीआई क्षेत्र-दो के सहायक महाप्रबंधक महेश बर्थवाल ने किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक पेश की।
विज्ञापन
विनायक हॉल में हुए समारोह में बच्चों ने नर्सरी राइम्स, हैप्पी-हैप्पी, जंगल थीम, पंजाबी, राजस्थानी, सेल्फी, कुमाऊंनी आदि नृत्य पेश किए। बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। इससे पहले मुख्य अतिथि महेश बर्थवाल और विशिष्ट अतिथि एसबीआई अल्मोड़ा शाखा के मुख्य प्रबंधक किरन पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
बर्थवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के विकास में सहायक हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति का ज्ञान होता है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को सराहा। स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी का स्वागत किया। प्रबंधक शेखर लखचौरा, विद्यालय समिति के अध्यक्ष एचडी कांडपाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. कुसुम, प्रो. रिजवाना सिद्दीकी, प्रो. बलवंत आर्या, डॉ. रेनू जेठी, एसबीआई धारानौला शाखा के प्रबंधक एमसी कांडपाल, डॉ. पारुल सक्सेना, दीपक आर्या, किरन जंगपांगी, भारती लटवाल, अरविंद बिष्ट, पवन साह, उर्मी जंतवाल आदि थे।