फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Annual Function of ashoka Hall Girls School

अशोक हाल गर्ल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Annual Function of ashoka Hall Girls School
अशोक हाल के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली का स्थापना दिवस अभ्युदय 2022 के रूप में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन और स्कूल के निदेशक पीएस चीमा ने संयुक्त रूप से किया। अभ्युदय में छात्राओं ने विविध संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

पहले दिन स्थानीय विद्यालय भारतीय चिल्ड्रंस अकादमी मजखाली, चैतन्य मांटेसरी स्कूल मजखाली, ग्रीनवुड स्कूल मजखाली, आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी, जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मित्रता पूर्ण परिवेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंडियन फ्यूजन म्यूजिक, पोट्रेयल ऑफ मेथोलॉजिकल करैक्टर एडवरटाइजमेंट मेकिंग, डांस ड्रामा आदि तमाम कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहां जीडी बिड़ला स्कूल के प्रिंसिपल आसिम अली, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार राई, उप प्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ, बीजू थामस, वंदना टम्टा आदि थे। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी उप्रेती जोशी, दीपक तिवारी, दीप नारायण सोनी शामिल रहेे। कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा अन्वेषा ने अपने भाषण से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed