फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Annual Function In Dol Ashram

Almora News: डोल आश्रम में आज से वार्षिक महोत्सव का आगाज

Wed, 30 Apr 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Annual Function In Dol Ashram
लमगड़ा के डोला आश्रम में पत्रकार वार्ता करते बाबा कल्याणदास महाराज व स्वामी विश्वेश्वरानंद महार - फोटो : Samvad
10 मई तक चलेंगे विविध कार्यक्रम, 12 मई को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लाॅक में स्थापित विख्यात श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल (डोल आश्रम) का वार्षिक महोत्सव बुधवार से शुरू होगा। कार्यक्रमों का सिलसिला बैशाख पूर्णिमा तक चलेगा।

मंगलवार को आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब होकर आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज ने इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक समारोह के तहत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बुधवार को आचार्यों के मंत्रोच्चारों के बीच देव्यार्चन और रूद्राभिषेक के साथ श्रीपीठम् स्थापना महोत्सव का आगाज होगा। सायंकाल प्रवचन सत्र चलेगा। इसके बाद चार मई से 10 मई तक प्रात: 10:30 बजे से अपराह्न दो बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी।
विज्ञापन

कथावाचन पंडित मनोज कृष्ण जोशी करेंगे। बैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के मौके पर 12 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोल आश्रम पहुंचेंगे, जहां उनकी मौजूदगी में धर्म ध्वजा पूजन, कलश यात्रा, मां राजराजेश्वरी का अभिषेक, कन्या पूजन, अरदास आदि कार्यक्रम होंगे। इस दिन भव्य भंडारा भी आयोजित होगा। बाबा कल्याण दास महाराज ने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए कई प्रयास आश्रम ने किए हैं और नये प्रयास करने का लक्ष्य है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहां पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज, स्वामी महामंडलेश्वर कपिलेश्वरानंद, स्वामी त्रिभुवनदास, तारा चंद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed