फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   anniversary of Jyoti Public School Rtgl

ज्योति पब्लिक स्कूल रतगल का वार्षिकोत्सव

Sun, 05 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
anniversary of Jyoti Public School Rtgl

विज्ञापन

तहसील के सुदूरवर्ती रतगल में ज्योति पब्लिक स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ताड़ीखेत की ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने शिक्षकों और अभिभावकों से नौनिहालों को संस्कारवान शिक्षा देकर देश की तरक्की में सहयोग मांगा। विभिन्न गतिविधियों के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे गए।

 मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि नौनिहाल देश का भविष्य हैं। प्रारंभिक शिक्षा से ही उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। पढ़ाई की बुनियाद मजबूत होनी चाहिए। शिक्षकों को मनोयोग के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा देनी होगी। अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ललित मेहता ने अभिभावकों से भी पाल्यों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। बीडीसी सदस्य भावना आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रधानाचार्या बबीता पाठक, प्रबंधक जीवन पाठक आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


 रानी पाठक ने संचालन किया। योगेश आर्या, सागर रावत, कल्पना बेलवाल को मेधावी छात्र का पुरस्कार दिया गया। वहां बगुना के प्रधान आनंद सिंह सूबेदार, हंसी रावत, हर्षित पाठक, हेम पाठक, दीवान मेहता, गोपाल नेगी, कुंवर सिंह नेगी, विद्या मंदिर के प्राचार्य, शिशु मंदिर के प्राचार्य भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed