फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry to send x-ray technician to Bhikiyasain

एक्सरे टैक्निशियन को तीन दिन चौखुटिया से बाहर तैनात करने से भड़के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Angry to send x-ray technician to Bhikiyasain
चौखुटिया तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य लोग। अमर उ - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एकमात्र एक्स-रे टेक्नीशियन को हफ्ते में तीन दिन के लिए सीएचसी भिकियासैंण में तैनात करने के सीएमओ के आदेश से लोग भड़क गए हैं। आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जुलूस प्रदर्शन के साथ तहसील कार्यालय में धरना दिया और डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एकमात्र एक्स-रे टेक्नीशियन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सीएचसी भिकियासैंण में सेवा देंगे। सीएमओ के इस निर्देश के बाद संबंधित टेक्नीशियन ने वहां पर सेवा देनी भी शुरू कर दी है। इधर एक्स-रे टेक्नीशियन के तीन दिन के लिए भिकियासैंण जाने से सीएचसी चौखुटिया में एक्स-रे को आ रहे रोगियों के सामने समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

इसी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने तहसील कार्यालय में जुलूस प्रदर्शन के साथ धरना दिया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार मुकेश रौथाण को सौंपा। इस मौके पर हुई सभा में कांग्रेस पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल आदि वक्ताओं ने एक्स-रे टेक्नीशियन को तीन के लिए बाहर भेजे जाने संबंधी आदेश शीघ्र वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में व्यापार संघ अध्यक्ष और कांग्रेस पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, खष्टी अधिकारी, पूर्व प्रमुख बिशन राम, नंदन संगेला, अशोक कुमार, महेश लाल वर्मा, जीवन नेगी, माधोसिंह, हीरासिंह बिष्ट, राजेंद्र कांडपाल, किरन नेगी, लोकेश पांडे, दयाल मेहरा, कैलाश पांडे, कृष्णा राठौर, शिवकुमार, मानसिंह पटवाल, कैलाश गिरी, हेमा कठायत, विनोद कुमार, दानसिंह मेहरा, हिमांशु भंडारी, खुशाल सिंह व प्रेम सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed