{"_id":"5e0a32108ebc3e88195bb747","slug":"anganwadi-workers-strike-in-salt-tehsil-campus-almora-news-hld367553253","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी सेविकाओं का सल्ट तहसील परिसर में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी सेविकाओं का सल्ट तहसील परिसर में धरना शुरू
विज्ञापन
सल्ट तहसील परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी सेविकाएं।
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट आंगनबाड़ी सेविकाओं ने तहसील सल्ट परिसर में विभिन्न मागों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से आंगनबाड़ी सेविकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर से देहरादून में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। देहरादून आंदोलन के समर्थन में उन्हें भी तहसील परिसर में धरना शुरू करने को बाध्य होना पड़ा है।
इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेविकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग लंबित पड़ी है। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश देने के मुद्दे पर सरकार मौन साधे हुए है। काम के अनुसार वेतन देने, मिनी कार्यकर्ताओं को समान वेतन देने की मांग भी लंबित है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हैं आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
सभा में ब्लॉक अध्यक्ष रिहाना, सुमित्रा देवी, पुष्पा रावत, दीपा मेहरा, रेखा रावत, गुड्डी भट्ट, कमला बोरा, सुनीता रावत, अनीता रावत, पुष्पा रावत, आनंदी बिष्ट, गौरी बिष्ट, सुनीता देवी, गीता देवी, शारदा रावत, रेवती देवी, तुलसी रावत, राधा देवी, शकुंतला, शीला, मुन्नी, पुष्पा, संगीता शर्मा, उमा, नंदी, कमला आदि बैठी।