{"_id":"64c7e7b9b3583770b7032339","slug":"anganwadi-center-lock-not-open-almora-news-c-8-hld1004-200437-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गोदी आंगनबाड़ी केंद्र का ताला नहीं खुल सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गोदी आंगनबाड़ी केंद्र का ताला नहीं खुल सका
Mon, 31 Jul 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। आठ साल से बंद गोदी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ताले सोमवार को भी नहीं खुल सके। चार दिन पहले ब्लॉक के अधिकारियों ने बड़े जोर-शोर से दावा किया था कि सोमवार को ग्रामसभा की खुली बैठक बुलाई जाएगी और ताला तोड़ दिया जाएगा। सोमवार को न बैठक हुई न ही किसी अधिकारी ने गांव पहुंचने की जरूरत समझी। अब प्रधान कह रही हैं कि शुक्रवार को बैठक बुलाई जाएगी।
ताला न खुलने से बच्चे सोमवार को भी पास के स्कूल के बाहर बरामदे में बैठे दिखे। इस 28 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोमवार को जब यह संवाद न्यूज एजेंसी का रिपोर्टर गांव में पहुंचा तो कोई बैठक नहीं हुई। उप प्रधान राधा नेगी से फोन पर बात करने पर बताया गया कि बैठक नहीं हो रही है। प्रधान गोविंदी देवी का कहना था कि बीडीओ ने भी उनसे बैठक बुलाने के लिए कहा था लेकिन उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि ताला खोलने की जिम्मेदारी किसकी है। प्रधान ने कहा कि वह ग्राम पंचायत की ओर से शुक्रवार को बैठक बुला रही हैं जिसमें संबंधित सभी अधिकारियों की मौजूदगी में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
इधर, बीडीओ दिलमणी जोशी ने बताया कि भवन निर्माण का पूरा भुगतान हो चुका है इसके बावजूद ताला लगाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि भवन ग्राम पंचायत की संपत्ति हो चुकी है ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाकर जनता के बीच ताला खोला जा सकता है।
विज्ञापन
कोट
भवन अभी हमारे हैंडओवर नहीं किया गया है। दो दिन पहले प्रधान से बैठक बुलाने के लिए कहा गया था क्योंकि नियमानुसार भवन अभी ग्राम पंचायत की संपत्ति है और ताला खोलने की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत की है। प्रधान बैठक बुलाने के साथ ही इसकी सूचना बीडीओ और थाने में भी दे सकती थीं।
-अनिता चौधरी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी