फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi Carykrtrian indefinite strike

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Thu, 22 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 22 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Carykrtrian indefinite strike
प्रदर्शन करतीं कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला

 राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सेविकाओं ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। हड़ताली कार्यकर्त्रियों ने यहां गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अल्प मानदेय में वह परिवार का गुजारा नहीं कर पा रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं कर रही है। मांगों को लेकर उन्होंने जमकर नारे भी लगाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जनसंख्या का मानक हटाकर मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने, सुपरवाइजर के पदों पर शत-प्रतिशत आंनगबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति देने और आयु की बाध्यता समाप्त करने, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुनीता तिवाड़ी, उपाध्यक्ष तारा सांग, मंत्री कमला लटवाल, उमा जोशी, ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग गीता बिष्ट, किरन जोशी, लक्ष्मी रौतेला, गीता जोशी, कुसुम, संगीता साह, सुमन, कमला, मंजू, किरन पिलख्वाल, ममता, हीरा, कमला बिष्ट, गीता बिष्ट, गीता अधिकारी, चंपा जोशी आशा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


उधर भैंसियाछाना ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने विकासखंड मुख्यालय धौैलछीना में धरना दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष महादेवी सुयाल, उपाध्यक्ष सुनीता टम्टा, कमला जोशी, सावित्री मेहरा, रजनी बगडवाल, दीपा सुयाल, दीपा देवड़ी, निर्मला तिवाड़ी, मुन्नी भट्ट, निर्माला बिनवाल, कौशल्या जोशी, कौर कोहली आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed