फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alps workers put signboard on goods road

आल्पस श्रमिकों ने माल रोड पर सांकेतिक जाम लगाया 

Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Alps workers put signboard on goods road
माल रोड अल्मोड़ा में सड़क पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala
 अपनी मांगों को लेकर आल्पस दवा फैक्ट्री के श्रमिकों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा अनशन 42 वें दिन भी जारी रहा। नाराज श्रमिकों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चौघानपाटा के पास मालरोड पर एक घंटे तक सांकेतिक जाम लगाया। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान श्रमिकों की पुलिस के झड़प भी हुई। 
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आल्पस श्रमिक शुक्रवार को सुबह 11 बजे चौघानपाटा के पास माल रोड पर पहुंच गए। उन्होंने माल रोड पर जाम लगा दिया। जिसके चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान आल्पस श्रमिकों और पुलिस के बीच काफी झड़प भी हुई। आक्रोशित आल्पस श्रमिकों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


इसके बाद अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को एक माह से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं होने के कारण श्रमिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कहा मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इला साह, मीना रौतेला, गीता बिष्ट, हीरा पवार, ममता जोशी, मंजुला साह, माया देवी, चंपा साह, सीमा आर्या, मंजू बिष्ट, बबीता रानी, भारती रावत, विनोद, कस्तुभानंद तिवारी, रमेश चंद्र उप्रेती, कुंदन सिंह बिष्ट, मुकेश तिवारी, गिरीश तिवारी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोश हुई दोबारा अनशन में बैठी ममता भंडारी 
अल्मोड़ा। अनशन स्थल पर सभा के दौरान दोबारा अनशन पर बैठी ममता भंडारी बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अब उनके स्थान पर नसरीन बेगम अनशन पर बैठ गई हैं। अशोक साह, बलवंत सिंह, शीला साह, दीपा पांडे, ममता गुरुरानी, मनोज सनवाल, वैभव पांडे, सुशील साह, प्रकाश उनियाल, दिनेश जोशी, जन्मेजय तिवारी ने श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed