{"_id":"5f51ce838ebc3e54e959b119","slug":"almora1599196803","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में तीसरे दिन हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को राहत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिला अस्पताल में तीसरे दिन हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तीसरे दिन अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों को राहत मिली। हालांकि अस्पताल में भीड़ कम रही, लेकिन फिर भी दोपहर तक 43 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुम लता मंगलवार को अवकाश पर थी, इसके बाद बुधवार को उन्होंने महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए। जिसके चलते जिला अस्पताल में दो दिनों तक अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर तीसरे दिन बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच बृहस्पतिवार को भीड़ कम रही। लेकिन फिर भी दोपहर तक 43 लोगों के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन