फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्वच्छ भारत की मुहिम को पलीता लगा रहा द्वाराहाट का पंथीनगाड

स्वच्छ भारत की मुहिम को पलीता लगा रहा द्वाराहाट का पंथीनगाड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत की मुहिम को पलीता लगा रहा द्वाराहाट का पंथीनगाड
पंथीनगाड में इस तरह खुले में फ़ीनक जा रहा कूड़ा। - फोटो : Amar Ujala
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पंथीनगाड स्वच्छ भारत की मुहिम पर पलीता लगा रहा है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत द्वारा नगर का कूड़ा वहां खुले में फेंका जा रहा है। बदबू से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।इससे आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व में नगर पंचायत से गुहार भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान लाल सिंह बिष्ट, जानकी देवी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष को पहले ज्ञापन दिए थे। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ पुनः ज्ञापन दिया गया है। जिसमें कूड़े का शीघ्र निस्तारण न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा है कि,नगर पंचायत द्वारा पंथिनगाड़ पर कूड़ा कूड़ेदान में न फैंककर खुले में फैंका जा रहा है। जिससे नट्टागुल्ली, बवांस, धौंणा आदि गांवों की जनता का उपर नीचे जाना दूभर हो गया है। कूड़े की दुर्गंध से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। कहा गया है कि, उक्त कूड़ा एनएच 109 के पास ही फैंका जा रहा है। इस क्षेत्र में नट्टागुल्ली, बवांस, धौंणा के मवेशी भी आते हैं। जिस कारण जानवर बीमारी के शिकार हो रहे हैं। और उक्त इलाके में कई जानवरों की मौत हो जाने से लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने उक्त कूड़े को जो जैविक व अजैविक है। वहां पर बने कूड़ेदान में ही डलवाने की मांग की है।कूडा़स्थल पर इसके चारों ओर तारबाड़ करने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नट्टागुल्ली प्रधान गणेश आगरी,देब सिंह,बसन्त बल्लभ,खीम सिंह,प्रेम राम,मुन्ना लाल,चन्दन सिंह, मंगल सिंह,कुबेर सिंह रौतेला, रोहित सिंह,कनिका मेहरा,प्रकाश सिंह,नन्दन सिंह,प्रताप रौतेला,हीरा लाल, अर्जुन सिंह, हेम बिष्ट, चम्पा रौतेला, गीता देवी, विमला रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed