फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक बार फिर रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने से मंगलवार को अल्ट्रासाउंड बंद रहे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते कई मरीजों को बेस या फिर निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़े।
विज्ञापन
       जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुम लता मंगलवार को अवकाश पर रहीं। बतादें कि अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट है, इसके अलावा महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत ही नहीं हैं। हालांकि बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते हैं, लेकिन फिर भी अधिकांश मरीजों को जिला अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इधर एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने से व्यवस्था पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
अस्पताल में सुबह दूर-दराज क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड के लिए कई मरीज पहुंचे, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। जिसके चलते कई मरीज पांच किमी दूर बेस अस्पताल में या फिर निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed