{"_id":"5f4ba9cc8ebc3e61e11f91fb","slug":"almora1598794188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना कल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला उत्पीड़न के मामले में द्वाराहाट के विधायक के खिलाफ पीड़िता की ओर से एफआईआर सरकार के दबाव में दर्ज नहीं करने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। कांग्रेसी इसके खिलाफ मंगलवार एक सितंबर को दोपहर 12 बजे से चौघानपाटा में धरना देंगे और राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि जिले की निवासी यौन शोषण की पीड़ित महिला द्वारा सत्ता पक्ष के द्वाराहाट विधायक के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर एफआईआर दी गई है, लेकिन सरकार के दबाव में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जिला कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के आह्वान पर कांग्रेसी एक सितम्बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से चौघानपाटा में धरना देंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से धरने में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन