{"_id":"60056ee98ebc3e2f147635c3","slug":"almora-ssp-pankaj-bhatt-took-charge-almora-news-hld411554196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी पंकज भट्ट ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी पंकज भट्ट ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने समेत तमाम प्राथमिकताएं बताईं।
मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले पंकज भट्ट 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह एसपी विजिलेंस और उत्तरकाशी में एसपी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ उन्होंने पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं।
उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई, लंबित अभियोगों का अनावरण आदि अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जिले में मादक पदार्थ पहुंचाने वालों समेत इसमें लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और निस्तारण करने के निर्देश दिए।