{"_id":"5898cd434f1c1b6d0e378349","slug":"almora-shuttler","type":"story","status":"publish","title_hn":" राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य, कुहू का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य, कुहू का शानदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के शटलर
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। पटना (बिहार) में चल रहे सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य, कुहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्के कर लिए हैं। चैंपियनशिप की बदौलत उत्तराखंड को पहली बार दो पदक प्राप्त होंगे। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने कर्नाटक के डेनियल फरीद को 21-11, 19-21, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व लक्ष्य ने प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एचएस प्रणय को 15-11, 21-18, 21-19 से पराजित किया। वहीं मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में कुहू गर्ग ने जोड़ीदार ध्रुव कपिला के साथ संघर्षपूर्ण मैच में केरल के संजीत एस, श्रुति केपी की जोड़ी को 11-21, 21-18, 30-29 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित कर लिया है। लक्ष्य, कुहू के प्रदर्शन पर उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन