{"_id":"ad994e67c75f7399f1458597ea18a048","slug":"almora-road-accident-near-raystet-led-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना का सबब बना रायस्टेट के समीप अल्मोड़ा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना का सबब बना रायस्टेट के समीप अल्मोड़ा मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राय स्टेट के समीप चल रहा सुधारीकरण का कार्य दुर्घटना का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
एडीबी द्वारा इन दिनों सड़क के दोनों ओर टायल्स लगाने का कार्य चल रहा है, श्रमिकों ने सड़क के दोनों ओर से एक-एक फीट गहरी खुदाई की है, जिससे मार्ग पर पैदल चलने वालों को दिक्कतें हो रही हैं।
किसी भी तरफ से वाहन आने पर गड्ढे में उतरना पड़ रहा है। दूसरी तरफ यह सड़क अत्यधिक व्यस्त मोटर मार्ग है। कई दोपहिया वाहन बड़े वाहनों को पास देने के चक्कर में गिर जा रहे हैं, अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सुबह और शाम के वक्त अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि इस दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए लोग आते जाते रहते हैं। लोगों ने शीघ्र टायल लगाकर कार्य संपन्न कराने की मांग की है।
विज्ञापन