फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Pithoragarh National Highway remained closed

अल्मोड़ा में रात भर रुक-रुककर होती रही बारिश, दिन में भी बूंदाबांदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Almora-Pithoragarh National Highway remained closed
अल्मोड़ा। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मंगलवार रात से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि सुबह धूप निकली लेकिन दिन में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के बीच पिथौरागढ़-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग भी ढाई घंटे बंद रहा। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम अचानक मौसम के मिजाज बदल गए। बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। काफी देर तेज बारिश होती रही। इसके बाद पूरी रात भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। बुधवार सुबह बादलों के बीच धूप निकली। इस बीच भी उमस बड़ी रही।
विज्ञापन

दिन में भी जिले के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी जारी रही। बारिश के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मकड़ाऊ के पास मलबा आ गया। इससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। आपदा कंट्रोलरूम के अनुसार सुबह 10:30 बजे मलबा आने से मोटरमार्ग को बंद किया गया। जेसीबी से काफी देर तक मलबा हटाने के बाद करीब 12:45 पर मोटरमार्ग सुचारु हुआ। बारिश से कुछ आंतरिक मार्ग, पैदल मार्ग भी खराब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed