फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Palika Board Meeting

अल्मोड़ा पालिका की बोर्ड बैठक हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Almora Palika Board Meeting
अल्मोड़ा में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में मंचासीन पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ श्यामसुंदर - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद की पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक में सदन ने एक डंपर प्लेंसर क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की। पालिका के जेई ने दैवीय आपदा से हुए नुकसान के 97 कार्यों का दो करोड़ 44 लाख 95 हजार रुपये का आगणन भी पेश किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 15वें वित्त आयोग और पालिका निधि के तहत नौ निर्माण कार्यों का 15.24 लाख रुपये का आगणन तैयार किया। सदन ने उपरोक्त कार्यों के आगणन को डीएम के माध्यम से शहरी विकास विभाग को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की। पालिका क्षेत्र के नौ कार्यों के आगणन भी सदन ने स्वीकृत किए। बताया कि उपरोक्त कार्य पालिका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कराए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सदन को बताया कि कार पार्किंग और शॉपिंग कांप्लैक्स डीएम के अधीन है। उनसे हुई वार्ता में बताया गया है किबरात घर आदि किराये पर न लगने से पालिका को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बरात घर और दुकानों को किराए में देने के लिए नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को अधिकृत करने के लिए अपने स्तर से स्वीकृति प्रदान करने के लिए आग्रह किया जाएगा। वहां पर ईओ श्यामसुंदर प्रसाद, सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, हेम तिवारी, सचिन आर्या, आशा रावत, अमित साह, तरन्नुमबी, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

एक माह में दुरुस्त हो जाएंगे नगर के शौचालय
अल्मोड़ा। नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत आने वाले शौचालयों को एक माह के भीतर दुुरुस्त कर दिया जाएगा। अल्मोड़ा पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्याम सुंदर प्रसाद ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी में इस तरह की व्यवस्थाओं के चलते बाहर से आने वाले लोगों के सामने नगर की छवि खराब हो रही है। उन्होंने महिलाओं के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था करने की भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed