फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Rakesh murder case of Chaukhutia revealed

चौखुटिया के राकेश हत्याकांड का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा- जबरन घर में घुसने पर किया था कत्ल

Wed, 04 Sep 2024 02:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 02:33 PM IST
सार

चौखुटिया थाना क्षेत्र में ग्राम वेतनधार निवासी राकेश जोशी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पड़ोस के गांव राजा बसकन्या निवासी खीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Almora News: Rakesh murder case of Chaukhutia revealed
चौखुटिया के राकेश हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया थाना क्षेत्र में ग्राम वेतनधार निवासी राकेश जोशी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पड़ोस के गांव राजा बसकन्या निवासी खीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम को दस हजार और एसएसपी ने पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

ग्राम वेतनधार निवासी राकेश जोशी का शव बीती 24 अगस्त को सड़क किनारे खून से लथपथ बरामद हुआ था। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। कई दिन तक लोग कभी थाने में तो कभी सड़क पर उतरकर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग करते रहे। एसएसपी देवेंद्र सिंह ने खुलासा करने के लिए सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया था।

विज्ञापन

मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आया कि राकेश की हत्या ग्राम गाजा बसकन्या निवासी खेम सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने की। उस रात खेम सिंह जब अपने घर आया तो राकेश जोशी उसके बेड पर सोया हुआ था और उसके कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। राकेश को उठाने का प्रयास किया तो दोनों में मारपीट हो गई। इस बीच खीम सिंह बाहर से पत्थर उठा लाया और राकेश पर कई वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। वह बाहर जाकर सिर पकड़कर बैठ गया। खीम सिंह ने फिर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- सल्ट मामला: इंसाफ के लिए दफ्तर-दफ्तर भटक रही पीड़िता, किसके दबाव में दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं कर रही पुलिस

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर फेंका गया मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने खंगाले 60 से अधिक सीसीटीवी- लोगों के गले नहीं उतर रही हत्या की वजह
चौखुटिया थाना क्षेत्र के राकेश जोशी हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को लंबी दौड़ लगानी पड़ी। पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर में कोई गवाह भी नहीं था, न किसी पर आरोप था। शुरुआत में इस बात का ही खुलासा नहीं हुआ था कि यह हत्या है या हादसा।

 

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जब दबाव बनाया तो पुलिस ने मुकदमा हत्या में ही दर्ज किया। पड़ताल में पुलिस ने 60 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों की मानें तो एक अनजान व्यक्ति ने पुलिस के लिए रोशनी का काम किया। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें अहम सुराग दिया कि यह हादसा नहीं हत्या है और फिर यहीं से पुलिस धीरे-धीरे लाइन पकड़कर आरोपी खीम सिंह तक पहुंच गई। हालांकि इस बात पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस हत्या का वास्तविक कारण नहीं बता रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में केवल यह बात ही सामने आई है कि मृतक राकेश जोशी जबरन आरोपी के घर में घुस गया था जिसे निकालने के लिए झगड़ा हुआ और हत्या कर दी गई, लेकिन अगर कोई और तथ्य भी सामने आएगा तो पुलिस उसे भी इसमें शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed