फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Medical Collage

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में इसी साल कक्षाएं शुरू करने के लिए शासन गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Almora Medical Collage
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं इसी साल शुरू कराने के लिए शासन गंभीर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए सचिव अमित नेगी ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों की समीक्षा करने के बाद निर्माण से लेकर अन्य तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इधर मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापित किए गए 78 पदों के लिए 103 आवेदन आए हैं जिससे फैकल्टी में पद भरे जाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 2019 में ही एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद सरकार बीते साल निर्माण कार्य पूरा करवाने में विफल रही। आखिरकार बीते साल कक्षाएं भी शुरू नहीं हो पाईं। उसके बाद सरकार ने 2020 में हर हाल में कक्षाएं शुरू करने की बात कह चुकी है लेकिन पिछले करीब छह माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। पर्याप्त बजट होने के बावजूद काम में तेजी नहीं आ पा रही है। मेडिकल कॉलेज परिसर के लिए पेयजल योजना सहित कुछ अन्य कार्य भी होने हैं। वहीं बीते साल फैकल्टी के लिए प्रोफेसर आदि नहीं मिलने से भी एमसीआई से हरी झंडी मिलने में दिक्कतें आ गई थीं। इधर हाल ही में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल चुके वरिष्ठ आईएएस अमित नेगी ने मेडिकल कॉलेज में इसी साल एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने पर जोर दिया है। देहरादून में हुई सचिव की बैठक से लौटे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि सचिव अमित नेगी ने सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस साल कक्षाएं शुरू की जा सकें। प्राचार्य डॉ. नौटियाल ने यह भी बताया कि बीते दिनों विज्ञापित किए गए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 78 पदों के लिए 103 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के भीतर आवेदनों की जांच करने के बाद साक्षात्कार कर लिए जाएंगे। नियुक्ति प्रक्रिया को इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। डॉ. नौटियाल ने बताया कि निर्माण कार्य में भी गति लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed