फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Kausani road is very bad

खराब होते जा रही है अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग की दशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Almora-Kausani road is very bad
अल्मोड़ा। पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-सोमेश्वर-कौसानी मार्ग बदहाल बना हुआ है। डामर उखड़ने से मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियां भी नहीं बनी हैं। बारिश में पानी गड्ढों में भरा रहता है। इससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना रना पड़ता है, लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग की लंबाई 52 किमी है। इस मार्ग पर कोसी, हवालबाग मनान, सोमेश्वर समेत अन्य कस्बे स्थित हैं। मार्ग से होकर सोमेश्वर, कौसानी, गरुड़, बागेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, बग्वालीपोखर आदि स्थानों को प्रतिदिन काफी संख्या में वाहन आते जाते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से इस सड़क की दशा खराब बनी हुई है। जगह-जगह डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्यालीधार, कोसी, हवालबाग, मनान, सोमेश्वर आदि स्थानों पर सड़क का दशा बहुत अधिक खराब है। डामर उखड़ने से से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क के किनारे नालियां भी मलबे से पटी हैं। बारिश होने पर बरसाती पानी इन सड़क में बने गड्ढों में भरा रहता है। वाहन चलने पर गंदे पानी के छींटे पैदल चलने वालों पर पड़ते हैं। खासकर दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है, लोनिवि लोनिवि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं। पिछले काफी समय से सड़क में हुए गड्ढे नहीं पाटे गए हैं और न ही सड़क में हाटमिक्स किया गया है। इससे यात्रियों, पर्यटक के साथ ही स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग लंबे समय से सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed