फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Kausani national road remained closed for three hours

बुधवार को तीन घंटे बंद रहा अल्मोड़ा-कौसानी राष्ट्रीय मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Almora-Kausani national road remained closed for three hours
अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग में दाड़िमखोला में आया मलबा। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दाड़िमखोला के पास चट्टान टूटने से आए मलबे के कारण अल्मोड़ा-कौसानी राष्ट्रीय राजमार्ग तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में जेसीबी से मार्ग खोला गया। तब जाकर मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

बारिश से बुधवार को दोपहर में करीब 2:15 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-कौसानी में दाड़िमखोला के पास चट्टान दरकने लगी। चट्टान के टूटने से काफी बड़े बोल्डर और मलबा मार्ग में आता रहा। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। दर्जनों वाहन मार्ग के दोनों ओर फंस गए। सूचना मिलने पर सोमेश्वर के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। इसके बाद कोसी से जेसीबी मशीन मंगाई गई। जेसीबी सायं 3:15 बजे मौके पर पहुंची और मलबा, बोल्डर हटाना शुरू किया। परंतु बारिश से मलबे को हटाने में दिक्कतें आई और मलबा गिरता रहा। जेसीबी को सड़क से मलबा हटाने में दो घंटे लग गए। सायं 5:15 बजे मार्ग यातायात के लिए खुल सका।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बारिश, ग्रामीण मोटरमार्ग रहा बंद
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। बारिश से एक ग्रामीण मोटरमार्ग बंद हो गया। बुधवार को तड़के अल्मोड़ा में बारिश हुई। हालांकि इसके बाद कुछ देर हल्के बादलों के बीच धूप निकली। दोपहर तक लगातार मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। लेकिन दोपहर बाद अचानक फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम के बीच पैसया मल्ला-गरकोट मोटरमार्ग बंद रहा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed