{"_id":"6474e8ce75b7e42c740ae344","slug":"almora-kausani-highway-hotmix-rain-almora-news-c-8-1-154479-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर फिर से बारिश में हॉटमिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर फिर से बारिश में हॉटमिक्स
Mon, 29 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 29 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर हॉटमिक्स फिर से चर्चाओं में आ गया है। बारिश में ही हाईवे पर हॉटमिक्स के लिए डामर बिछा दिया गया। मामला खुलने के बाद अब अधिकारी मौसम का साथ नहीं मिलना कारण बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं।
पूर्व में इस हाईवे पर बारिश में हॉटमिक्स करने का वीडिया वायरल होने पर लोनिवि के ईई सहित छह अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अन्य कार्यालयों में संबद्ध किया गया है।
दरअसल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के गृह क्षेत्र के अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर दो माह पहले बारिश में हॉटमिक्स करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए बीते दिनों शासन स्तर पर लोनिवि के ईई और छह अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अन्य कार्यालयों में संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को इसी हाईवे पर ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। दोपहर बाद हुई बारिश के बीच सड़क पर बने गड्ढों में लबालब पानी भरा रहा और बारिश के बीच ही इन गड्ढों में हॉटमिक्स कर दिया गया। अब मामला खुलने के बाद विभागीय अधिकारी अचानक आई बारिश को कारण बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं।
गर्मी के दिनों में ही हॉटमिक्स किया जाता है। सोमवार को सुबह मौसम साफ था तो हॉटमिक्स कार्य किया जा रहा था। दोपहर बाद अचानक बारिश आई। मशीन में भरा डामर फैलाना मजबूरी था। बारिश होने से डामर से भरे तीन टिप्परों को वापस भेजा गया। -विरेंद्र दानू, जेई, लोनिवि, निर्माण खंड, अल्मोड़ा।