फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora jail inmate died during treatment in Haldwani

Almora News: अल्मोड़ा जेल के कैदी की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत

Fri, 21 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Almora jail inmate died during treatment in Haldwani
अल्मोड़ा। जिला जेल में कैद बरेली निवासी एक कैदी की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल में कैद एनडीपीएस एक्ट का दोषी दिल का मरीज था। उसका लंबे समय से उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक बरेली निवासी प्रतीक अग्रवाल (38) पुत्र विनोद कुमार पर वर्ष 2020 में बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दोष सिद्ध हुआ और उसे अल्मोड़ा जिला जेल में भेजा गया। वह दिल का मरीज था। वर्ष 2021 में उपचार के लिए उसे बेल मिली और उसने बीते वर्ष दिसंबर में आत्मसमर्पण किया। बीते 19 अप्रैल को उसका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया और इसकी वीडियोग्राफी की गई। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। बताया कि मामले की न्यायिक जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार, डीएम, एसएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed