{"_id":"576972e24f1c1bb411b47de6","slug":"almora-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को न्यायालय ने जेल भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर को न्यायालय ने जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम नगर के सब्जी मंडी इलाके के एक घर में चोरी के प्रयास में पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद यह पता लगा है कि पकड़ा गया चोर कई सालों से बगैर सत्यापन के ही अल्मोड़ा रह रहा था। आरोपी सरिया काटने के आड़ में चोरियों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
मालूम हो कि सब्जी मंडी इलाके में स्थित आनंद सिंह बिष्ट के घर में सोमवार सायं करीब छह बजे एक चोर घुस आया था। चोर ने गृह स्वामी के घर में काम करने वाले मंगल सिंह को भी फंटी से घायल कर दिया था। मंगल सिंह के शोर मचाने पर वहां पहुंचे अन्य लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। देर रात घायल मंगल सिंह ने आरोपी नरेश साह पुत्र सुख देव साह निवासी बिहार के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन