फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Hospital Got Prize

अल्मोड़ा जिला अस्पताल को मिला कायाकल्प अवार्ड में पहला स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Almora Hospital Got Prize
जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पूर्व पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारी अस्पतालों में कायाकल्प के तहत जिला अस्पताल अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। दोनों को राज्य के सभी अस्पतालों में टॉप रैंक मिली है। दोनों अस्पतालों को सर्वाधिक अंकों के साथ संयुक्त रूप से कायाकल्प अवार्ड दिया गया है। दोनों सफाई, रखरखाव और संक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल चयनित हुए हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए मिला है। प्रथम पुरस्कार के तौर पर मिलने वाली 50 लाख की राशि में दोनों अस्पतालों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने बीते साल नवंबर में पहला निरीक्षण किया था। मानकों के अनुसार 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले अस्पतालों का दूसरी बार निरीक्षण किया जाता है। इस आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर जिला अस्पताल में भी जनवरी माह में निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल को बेहतर सफाई व्यवस्था, रखरखाव और संक्रमण पर नियंत्रण रखने वाला राज्य का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल चयनित किया गया है। अस्पताल को पिछले वर्ष के प्रदर्शन के हिसाब से कुल 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान मिला है। तत्कालीन पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कहा कि अस्पताल की इस उपलब्धि के लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया से प्रेरणा मिली। उन्होंने अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए छह से सात लाख रुपये आवंटित किए। अस्पताल कर्मियों ने भी अपनी ओर से एक लाख रुपये सौंदर्यीकरण के लिए दिए। डॉ. पंकज माथुर ने भी सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि कायाकल्प के निरीक्षण में मुख्य सात बिंदु रखे गए थे। अन्य छोटो-छोटे 200 से अधिक बिंदुओं के आधार पर भी मार्किंग की जाती है।
विज्ञापन

आगे भी रैंक बरकरार रखने का होगा प्रयास: डॉ. पंत
अल्मोड़ा। कायाकल्प अवार्ड मिलने से अस्पताल प्रशासन में भी खुशी है। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने व्यवस्थाओं को आगे भी बरकरार रखने की पूरी कोशिश की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल को मिली उपलब्धि सभी के लिए गौरव का विषय है। वह अपनी ओर से अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में भी अस्पताल को राज्य स्तर पर अग्रिम स्थान पर रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार मिला था। इसके बाद कई व्यवस्थाएं बनाई गईं। सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा गया। प्रथम स्थान प्राप्त कर अवार्ड की हकदार पूरी अस्पताल टीम है। टीम मेहनत और लगन के साथ कार्य कर रही है। डीएम ने भी हमेशा अस्पताल के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती रही है। -पूर्व पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed