फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Haldwani NH will remain closed for vehicles at night for one more month

Almora News: रात में एक महीने और वाहनों के लिए बंद रहेगा अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Almora-Haldwani NH will remain closed for vehicles at night for one more month
अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों के लोगों को अभी क्वारब की समस्या से और जूझना पड़ेगा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे भूस्खलन के चलते रात में वाहनों की आवाजाही पर 18 सितंबर तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। क्वारब में दिन के समय मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन




क्वारब में हाईवे पर मलबा आने से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। डीएम व जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी 56 में हो रहे लगातार भू-स्खलन, सड़क धंसने और बोल्डर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक क्वारब में मंगलवार से आगामी 18 सितंबर की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक हल्के व भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। प्रतिबंधित समय पर सड़क दुर्घटना एवं वाहन संचालन के लिए संबंधित चौकी, थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। एंबुलेंस, क्रेन एवं अन्य जरूरी सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-



क्वारब में पुल के पास बना भूस्खलन जोन
क्वारब में पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भूस्खलन जोन बनने और मलबा व बोल्डर सड़क पर गिरने से खतरा बढ़ गया है। सुरक्षित यातायात की दृष्टि से पोकलेन, जेसीबी मशीनें और टिप्पर वाहन लगाते हुए क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर कटिंग का कार्य कराया जा रहा है। मार्ग पर कटिंग के बाद सोलिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है। सड़क पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा आदि गिरना कुछ-कुछ अंतराल पर जारी होने के कारण मार्ग रात में यातायात के लिए सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed