फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Gets 10 New Pradhan

10 ग्राम पंचायतों को मिले मुखिया, अस्तित्व में आई गांव की सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Almora Gets 10 New Pradhan
अल्मोड़ा भैंसियाछाना ब्लाक में नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य को प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अध? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले की प्रधान विहीन 10 ग्राम पंचायतों को प्रधान मिल गए हैं। सल्ट ब्लाक के पनुवाद्योखन में वीरबल चंद्र, चौखुटिया ब्लाक के बोहरागांव में तुलसी देवी, ताड़ीखेत के पालीनदुली में मनीष रावत, भिकियासैंण के खरक में हेम चंद्र, ताकुला के भैसड़गांव में दीपा देवी, धौलादेवी के मलाड़ में विरेंद्र सिंह मलाड़ा, आरासल्पड़ में विमला देवी, द्वाराहाट के पिनौली में पुष्पा देवी, डढोली में मनोज सिंह, दलमोटी में उमेश चंद्र सिंह प्रधान बने।
विज्ञापन

सल्ट के पनुवाद्योखन में वीरबल चंद्र ने प्रतिद्वंद्वी गिरीश सिंह राणा को 169 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वीरबल चंद्र को 230 और उनके प्रतिद्वंद्वी गिरीश सिंह राणा को 61 मत मिले। चौखुटिया के बोहरागांव में तुलसी देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को आठ मतों से पराजित कर जीत हासिल की। तुलसी देवी को 81 और खीम सिंह को 73 मत मिले। ताड़ीखेत के पालीनदुली में मनीष रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 136 मतों से पराजित किया। मनीष रावत को 195 और गीता रावत को 59 मत मिले। भिकियासैंण के खरकर में हेम चंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक चंद्र मिश्रा को 20 मतों से पराजित किया। हेम चंद्र को 38 और दीपक चंद्र मिश्रा को 18 मत मिले। ताकुला के भैंसड़गांव में दीपा देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से पराजित किया। दीपा देवी को 107 और संगीता को 104 मत मिले। धौलादेवी के मलाड़ में विरेंद्र सिंह मलाड़ा ने प्रतिद्वंद्वी सूरज सिंह मेहरा को तीन मतों से पराजित किया। वीरेंद्र सिंह मलारा को 114 और सूरज सिंह मेहरा को 111 मत मिले। ब्लॉक के आरासल्पड़ में विमला देवी ने प्रतिद्वंद्वी राधिका देवी को 115 मतों से पराजित किया। विमला देवी को 334 मत जबकि राधिका देवी को 219 मत मिले। द्वाराहाट के पिनौली में पुष्पा देवी ने प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से पराजित किया। पुष्पा देवी को 36 और पूरन सिंह को 33 मत मिले। डढोली में मनोज सिंह ने प्रतिद्वंद्वी भगवती देवी को 59 मतों से पराजित किया। मनोज सिंह को 87, भगवती देवी को 28 वोट पड़े। दलमोटी में उमेश चंद्र सिंह ने प्रतिद्वंद्वी को 36 मतों से हराया। उमेश चंद्र सिंह को 120 और गोविंद सिंह को 84 मत मिले। विजेता प्रधानों को निर्वाचन अधिकारी के विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

खरक गांव की बागडोर हेम के हाथ में आई
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के खरक ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में हेम चंद्र मिश्रा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक मिश्रा को 20 वोट से हराया। बुधवार सुबह ब्लाक सभागार में चली मतगणना में हेम चंद्र मिश्रा को 38 वोट मिले जबकि दीपक मिश्रा को 18 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी मनमोहन सिंह रावत ने हेम चंद्र मिश्रा को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर सिंह नेगी, जीएस चौहान, मतगणना पर्यवेक्षक सत्यपाल सिंह रजौरिया, प्रदीप शर्मा, ललित मोहन सती, एएसआई विजय रावत आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विकास खंड भिकियासैंण में चार पंचायतों में प्रधान पद आरक्षित होने से रिक्त चल रहे थे। जिसमें चले निर्वाचन प्रक्रिया में तीन पंचायतों निगराली से उषा देवी, पड्यूला से देव सिंह, बम्योली से हिमांशु पांडेय पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे जबकि खरक ग्राम पंचायत में दो उम्मीदवारों दीपक चंद्र मिश्रा और हेम चंद्र मिश्रा में चुनाव की स्थिति बन गई। जिसमें 56 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी मनमोहन सिंह रावत ने बताया इसके अलावा बम्योली में छ:, निगराली में पांच, उगलिया में तीन, खरक में पांच, पडयूला में छ: वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा को तीन मतों से मिली जीत
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ताकुला ब्लाक के अंतर्गत भैसड़गांव में दीपा देवी ने तीन मतों से जीत हासिल की। दीपा देवी को 107 मत पड़े जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी संगीता को 104 मत पड़े। कुल 214 मत पड़े, जिसमें से तीन मत रद्द किए गए। दीपा देवी के प्रधान बनने पर समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी जताई।

कुमोली में प्रमोद निर्विरोध प्रधान बने
धौलछीना। भैंसियाछाना ब्लाक के ग्राम पंचायत कुमोली में प्रमोद कुमार निर्विरोध प्रधान चुने गए। प्रमोद के निर्विरोध प्रधान बनने पर समर्थकों ने मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। घुन्यौली में प्रकाश चंद्र, गणेश चंद्र, मंजू भट्ट, मुन्नी देवी, नवीन चंद्र, हटौला में पूजा, जिंगल में राजेश्वरी, सल्लाभाटकोट पुष्पा देवी, मल्ला धौनी मीना पांडे, देवड़ा में देवेंद्र सिंह, बबली मेहता, मंजू देवी, हरीश राम, दयाकृष्ण, डालाकोट में नवीन निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed