{"_id":"d54c5d14d9b01a314edbedee52a79ff4","slug":"almora-found-diesel-pumps-gasoline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के पंपों में नहीं मिला डीजल, पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के पंपों में नहीं मिला डीजल, पेट्रोल
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को अल्मोड़ा के पंपों में वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल नहीं मिला। नगर के सभी पांच पंपों ने सुबह से ही पेट्रोल समाप्त के बोर्ड लगा दिए। पंपों संचालकों ने बताया कि तेल डिपो से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति न होने के कारण पंप ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
नगर के मालरोड, लोअर माल पांडेखोला सड़क किनारे दो-दो पंप हैं। धारानौला में एक पेट्रोल पंप है। बुधवार को सभी पंपों में सुबह दस बजे बाद पेट्रोल, डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया। तेल न होने से दोपहिया, चौपहिया आदि वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ा। सभी पंपों में डिपो से तेल की आपूर्ति न होने, पंप बंद, डीजल, पेट्रोल समाप्त होने की तख्तियां टंग गई।
विज्ञापन
पंपों में तेल न मिलने से दूर-दराज से पहुंचे और लंबी दूरी को निकलने वाले वाहन यात्रा मार्ग में अन्य पंपों में तेल मिल जाने की उम्मीद में गंतव्यों को रवाना हुए। धारानौला स्थित कपीशा पेट्रोल पंप के स्वामी सुरेंद्र राणा ने बताया कि डिपो में पेट्रोल, डीजल की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
तेल लाने को डिपो पर टैंकर खड़े हैं, लेकिन दो दिनों से सप्लाई नहीं मिल रही है। इस कारण बुधवार को पंप ठप हो गए। हालांकि नियमानुसार रिजर्व स्टॉक रखा गया है। जिस पर प्रशासन का नियंत्रण रहता है।