फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora depot suffered a loss of 80 lakhs in three months

Almora News: अल्मोड़ा डिपो को तीन माह में 80 लाख का नुकसान

Tue, 25 Jun 2024 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Almora depot suffered a loss of 80 lakhs in three months
अल्मोड़ा। रोडवेज की चार बसों का तीन माह से संचालन ठप रहने से डिपो को 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं और यात्री टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन



नगर के माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन से देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम समेत विभिन्न मार्गों के लिए 14 बस सेवाओं का संचालन होता है। डिपो में चालकों के 23 पद रिक्त हैं। इससे टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून सेवाओं का तीन माह से संचालन ठप है। इस रूट पर संचालित होने वाली बसें वर्कशॉप से बाहर नहीं निकलीं और इनके पहिए जाम होने से डिपो को अब तक 80 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं यात्री भी परेशान हैं। हर रोज यात्री रोडवेज स्टेशन पर इस रूट पर संचालित होने वाली बसों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ रहा है। कब तक चालकों की तैनाती होगी, कब बसों के पहिए घूमेंगे और कब यात्रियों को राहत मिलेगी, इसका जवाब डिपो के पास भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन






यात्री बोले



टनकपुर सेवा का संचालन न होने से दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रोडवेज स्टेशन पर बस पहुंची ही नहीं। ऐसे में टैक्सी का इंतजाम करना पड़ा।



- पन्नू खोलिया, अल्मोड़ा।




शाम को देहरादून रूट पर यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है लेकिन बस का संचालन ठप है। इस वजह से यात्री परेशान हैं और टैक्सी में धक्के खा रहे हैं।



- रवींद्र गैड़ा, अल्मोड़ा।



कोट
चालकों के रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। चालक न होने से संचालन प्रभावित हो रहा है। चालकों की तैनाती के बाद ही बसों का संचालन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-विजय तिवारी , सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed