फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Bus Accident: Road accident occurred due to breakage of the spring belt of the bus

36 मौत और 27 घायल: चारों ओर बिखरी लाशें, अल्मोड़ा हादसे का जिम्मेदार कौन?; बस के खाई में गिरने की वजह आई सामने

Tue, 05 Nov 2024 10:32 AM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Nov 2024 10:32 AM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी एक बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा बस में अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। 

विज्ञापन
Almora Bus Accident: Road accident occurred due to breakage of the spring belt of the bus
अल्मोड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश को दहला देने वाला मरचूला का सड़क हादसा बस में अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। परिवहन विभाग के विशेषज्ञों की ओर से मौके पर की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि बस की कमानी का पट्टा अचानक टूट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन विभाग की ओर से अल्मोड़ा के आरटीओ प्रशासन नंद किशोर और एआरटीओ रश्मि भट्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बस का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि बस न का कमानी वाला पट्टा कूपी बैंड के पास पहुंचते ही अचानक टूट गया। संभवतः उस समय चालक बस को बैंड से मोड़ने की कोशिश कर रहा था। पट्टा टूटते ही चालक का नियंत्रण बस से समाप्त हो गया और बस सीधे गधेरे में जा गिरी। आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों ने बस की फिटनेस की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक कुमार पांडे, डीएम, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed