फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   almora became champion after defeating haridwar

हरिद्वार को हराकर अल्मोड़ा की टीम बनी चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
almora became champion after defeating haridwar
महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में ट्राफी के साथ विजेता टीम और अतिथि। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा और हॉकी उत्तराखंड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय 7-ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीम ने अपना दबदबा कायम किया। फाइनल मैच में अल्मोड़ा ने हरिद्वार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता, उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हुए आखिरी मुकाबले में अल्मोड़ा ने हरिद्वार को 2-1 से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ इंडिया डॉ. शैलेंद्र कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। वहीं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। अल्मोड़ा की ममता भट्ट को वुमन ऑफ द सिरीज, हरिद्वार की दुर्गा कोरंगा को बेस्ट गोलकीपर, नैनीताल की प्रियंका को बेस्ट स्कोरर, अल्मोड़ा की करिश्मा को वुमन ऑफ द मैच, हरिद्वार की समरीन खान को उभरते खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

निर्णायकों की भूमिका भानु प्रकाश, अमित कटारिया, मोहित सिंह, विकास जोशी, राजेंद्र सिंह कनवाल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज पवार, गणेश शाही और अजीत सिंह कार्की ने किया। जबकि विक्टोरिया क्लब के सचिव पंकज भट्ट ने सभी मौजूद लोगों का आभार जताया। इस मौके पर प्रतिभा वर्मा, अरविंद जोशी, अजय वर्मा, राजेश बिष्ट, दीपक साही, गिरीराज साह, किसन लाल, नवीन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ खिलाड़ी भी सम्मानित हुए
अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के समापन पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ खिलाड़ियों को विक्टोरिया क्लब और हॉकी उत्तराखंड की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी शरद साह, आशीष वर्मा, मदन मोहन वर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र बोरा, चंदन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा और अजीत सिंह कार्की को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed