फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   All round development of a person is done only through education: Bhadoria

शिक्षा से ही होता है व्यक्ति का सर्वांगीर्ण विकास: भदौरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
All round development of a person is done only through education: Bhadoria
अशोक हाल में छात्राओं से संवाद कायम करते डीएम भदौरिया। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल में छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। सामाजिक जीवन में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा और कठिन परिश्रम करना होगा। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं से उनकी रुचि के बारे में जानकारी हासिल की। छात्राओं ने सिविल सेवा के बारे में जिलाधिकारी से कई सवाल पूछे। कहा कि जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए। पर्यटन के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

कहा कि रानीखेत शहर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हेमंत के राय, उपप्रधानाचार्य मधुशिखा, डॉ रतन पांडे, डॉ साहिन खान सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed