{"_id":"5b8446f242c792463724f33b","slug":"all-party-conflict-committee-gave-a-rally-in-gandhi-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया गांधी पार्क में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया गांधी पार्क में धरना
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने और नियमों में शिथिलता बरतने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि प्राधिकरण लोगों को नोटिस जारी कर रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जनभावना के प्रतिकूल प्राधिकरण लागू किया है, जिससे जनता में रोष है। समिति पिछले आठ माह से प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलित है पर सरकार नींद में सोई हुई है। आरोप लगाया कि सरकार प्राधिकरण लागू कर अल्मोड़ा से पलायन को बढ़ावा दे रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भी आक्रोश है। यदि सरकार ने जल्द प्राधिकरण समाप्त नहीं किया तो जनता पुन: जनांदोलन तेज करने को विवश होगी।
धरने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे, आनंद सिंह बगडवाल, मनोज सनवाल, हरीश जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल, अनूप तिवारी, दीवान धपोला, केपी जोशी, प्रतेश पांडे, पूरन मेहरा, हरीश कनवाल, चंदन रावत, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, जेसी दुर्गापाल, जगदीश साह, गोपाल खोलिया, पूरन ऐरी, लक्ष्मण ऐठानी, कवींद्र पंत, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, सुनील कमार, विनोद तिवारी, कौस्तुभानंद भट्ट, मो. शब्बीर, आनंद सिंह ऐरी आदि बैठे।