फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Akshay Kumar in Jageshwar Dham

Almora News: जागेश्वर धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar in Jageshwar Dham
जागेश्वर धाम स्थित ज्योर्तिलिंग की पूजा करते अक्षय कुमार। संवाद
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां चारों तरफ देवस्थल हैं। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम अलौकिक और अध्यात्म का केंद्र है।
विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार हेलिकॉप्टर से अपने दो मित्रों के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे। मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में पुजारियों और समिति ने उनका फूलमाला पहनाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर ज्योतिर्लिंग, महामृत्युंजय और मां पुष्टि देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांंगा। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के प्राकृतिक सौंदर्य को जमकर सराहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागेश्वर अलौकिक शक्ति और आस्था का केंद्र है। एक घंटा जागेश्वर में रुकने के बाद अक्षय कुमार अपने साथियों के साथ हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने उनका यह कार्यक्रम गोपनीय रखा था लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों को अक्षय कुमार के जागेश्वर पहुंचने की सूचना मिली वे उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। उनके साथ सेल्फी लेने की लोगों में होड़ मची रही। उन्होंने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मास्टर प्लान की ली जानकारी
अल्मोड़ा। इन दिनों जागेश्वर धाम के विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस दौरान इसके लिए नियुक्त कंसल्टेंसी के विशेषज्ञ ध्रुव त्रिवेदी ने अक्षय कुमार को जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान की जानकारी दी। उन्होंने यहां होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी उनके साथ साझा की। उन्होंने बताया कि इसके तहत जागेश्वर धाम को कुमाऊं के धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है।
जागेश्वर में बढ़ रही फिल्मी सितारों की आवाजाही
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के प्रति फिल्मी सितारों की आस्था भी खासी बढ़ी है। पांच माह पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया जागेश्वर धाम पहुंचीं थीं। वहीं मनोज वाजपेयी, सनी देओल, शाहिद कपूर, अभय देओल सहित कई फिल्मी सितारे यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। ऐसे में फिल्मी सितारों के यहां पहुंचने से इस धाम को विश्व पटल पर नई पहचान मिल रही है।



फिल्मी सितारों का जागेश्वर धाम पहुंचना सुखद है। इससे यहां की पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। मास्टर प्लान के धरातल पर उतरने के बाद आस्था का यह केंद्र धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा और इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। - नवीन भट्ट, उपाध्यक्ष, प्रबंधन समिति, जागेश्वर धाम।

जागेश्वर धाम स्थित ज्योर्तिलिंग की पूजा करते अक्षय कुमार। संवाद

जागेश्वर धाम स्थित ज्योर्तिलिंग की पूजा करते अक्षय कुमार। संवाद

जागेश्वर धाम स्थित ज्योर्तिलिंग की पूजा करते अक्षय कुमार। संवाद

जागेश्वर धाम स्थित ज्योर्तिलिंग की पूजा करते अक्षय कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed