फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ajay Bhatt Became Minister

सांसद अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्री बनने पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ajay Bhatt Became Minister
अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी सी लहर है। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में एकत्र होकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने अजय भट्ट को रक्षा राज्यमंत्री और पर्यटन राज्यमंत्री का दायित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भट्ट के अनुभव का लाभ प्रदेश के साथ ही देश को मिलेगा। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भट्ट के नेतृत्व में राज्य की सीमाएं सामरिक दृष्टि से और अधिक मजबूत होंगी।
विज्ञापन

खुशी जताने वालों में डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, मंत्री विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, संजय साह (रिक्खू), तुषारकांत साह, कैलाश गुरुरानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट के समर्थन में भाजपा ने निकाला जुुलूस, कांग्रेस से गर्मागर्मी टली
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गृह क्षेत्र द्वाराहाट में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
कांग्रेस की मुख्य चौराहे पर हो रही सभा के दौरान ही भाजपाइयों का जुलूस घटगाड़ से होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचा तो एकबार दोनों दलों की ओर से नारेबाजी से माहौल गरमा गया।
अलबत्ता कांग्रेसियों ने महेश नेगी मुर्दाबाद आदि नारेबाजी की। इस दौरान भाजपाइयों का जुलूस सीधे मल्लीबाजार को चला गया। जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, घनश्याम भट्ट, ममता भट्ट, दीपा चौधरी, गिरीश भट्ट, सुरेंद्र साह आदि थे।
मंत्री बनने पर रानीखेत में भाजपा ने रात तक मनाया जश्न
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात तक खुशी मनाई। गांधी चौक पर एकत्रित होकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

इस दौरान महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह, रवि मोहन अग्रवाल, प्रेम शर्मा, मोहन नेगी आदि थे। जालली में मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडेय, हरीश पांडेय, उमराव सिंह नेगी, महिपाल सिंह आदि और ताड़ीखेत में पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, नवीन चंद्र, गोपाल सिंह, भुवन चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed