फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aipan in Almora

ग्रामीण ऐपण को स्वरोजगार का जरिया बनाएं: पंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aipan in Almora
अल्मोड़ा के ज्योली में प्रशिक्षण कार्यशाला में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्योली में कुमाऊं की लोककला ऐपण पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। नाबार्ड के विकास प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ऐपण को स्वरोजगार का जरिया बना सकते हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सतीश आर्य ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान का परिचय और कार्यक्रम की पृष्ठभूमि प्रतिभागियों को बताई। प्रशिक्षक इंजीनियर दीप चंद्र बिष्ट ने ऐपण कला की महत्ता और विपणन के बारे में जानकारी दी। दर्पण संस्था की विभु कृष्णा ने ऐपण की लोककला में आधुनिकता को समाहित कर इसे बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया। ज्योली की प्रधान देव सिंह भोजक, पुजारी ममता जोशी, प्रधान कनेली दीपा उपाध्याय, संस्थान के दरबान सिंह बिष्ट ने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की दीप्ति भोजक ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। चेंज लीडर दीक्षा उपाध्याय और शुभम ने संचालन किया। कार्यक्रम में संस्थान के मनोज बिष्ट, गणेश सलाल, ईश्वर सियुनी, विजय लोहनी सोनी, मनीषा, संगीता, गायत्री, हेमा, विनीता, कविता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed